Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी की माता का 100वां जन्म दिवस मनाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़  (आर के शर्मा)

भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश की महासचिव रुबी गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता श्रीमती हीराबेन के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सेक्टर 19 स्थित प्राचीन शिव शनि मंदिर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया एवं गरीब मजदूरों को फल मिठाईयां वितरित कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रूबी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि, आज हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन की लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की भगवान से कामना करते हैं। धन्य हैं माता हीराबेन, जिन्होंने यशस्वी महान सुपुत्र को जन्म दिया, जिसने भारत ही नहीं विश्व में देश का नाम उज्जवल किया है। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर गरीब मजदूर महिलाएं, जोकि अनपढ़ हैं, को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। इस शुभ अवसर पर जिला प्रधान विमला गुप्ता, मंडल प्रधान शशिबाला, सुषमा देवी, ममता देवी आदि भी मौजूद थीं।

0 Comments