Saturday, 26 September 2026
Breaking News
पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां
जीवन शैली Trending

बॉलीवुड गायक बी प्राक ने पंचकूला में लॉन्च किया ट्रेस लाउंज सैलून

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(SUBHEAD)(MOREPIC2)पंचकूला, (आर. के. शर्मा)

सोशल मीडिया के इस दौर में लुक्स किसी की पर्सनैलिटी का सबसे अहम फीचर हो गया है। लुक्स को निखारने के लिए आज पंचकूला के सेक्टर 8 में सबसे बड़ी फैमिली सैलून चेन- ट्रेस लाउंज का नया आउटलेट लॉन्च किया गया। सैलून का उद्घाटन बॉलीवुड सिंगर बी प्राक की मौजूदगी में किया गया।

ट्रेस लाउंज मुनीष बजाज के दिमाग की उपज है। उनके दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और बिजनेस की सूझबूझ के कारण, यह वेंचर अपने पहले सैलून के साथ 2003 में अस्तित्व में आया, जिसे ट्रेस लाउंज के नाम से जाना जाता है। तब से, यह पर्सनल केयर सेगमेंट में अग्रणी बन गया है, जिसने उत्तर भारतीय हेयरड्रेसिंग इंडस्ट्री का चेहरा ही बदल दिया है। यह त्वचा, सौंदर्य, बाल, श्रृंगार, नेल आर्ट जैसी कई सेवाएं प्रदान करता है।

महामारी के इस दौर में भी, अपनी उद्यमशीलता वाली सोच को जीवित रखते हुए, मुनीष बजाज ने पंचकूला के सेक्टर-8 में ट्रेस लाउंज की एक और शाखा खोली है, जहां सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ एक शानदार अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। ब्रांड ने उत्तर भारत में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सफलतापूर्वक विस्तार किया है और यह केरास्टेस, लोरियल, एनवाईएक्स, मैक, बॉबी ब्राउन आदि जैसे कई ब्रांडों के साथ जुड़ा हुआ है।