Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

ब्रह्माकुमारीज जन आंदोलन बन गया है, आपने राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान से मेरे विश्वास को कई गुना कर दिया है= नरेंद्र मोदी

Read in:Hindi

आबू रोड।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय शांतिवन आबू रोड में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी ब्रह्माकुमारीज में आता हूं तो आपके बीच एक नई आध्यात्मिक अनुभूति होती है। परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद और दादियों के स्नेह में लगातार वृद्धि होती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने देश के लिए आपसे जो अपेक्षा की है, उसमें आपने अपने प्रयासों से ज्यादा कर दिखाया है। मेरे विश्वास को कई गुना कर दिया है। ब्रह्माकुमारीज द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान में दादी जानकीजी ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर के रूप में और बहनों ने कमान संभालकर लोगों को प्रेति किया है।

ब्रह्माकुमारी बहनें स्वास्थ्य जागरूकता से लेकर जल जन अभियान, आजादी के अमृत महोत्सव, नशा मुक्त भारत अभियान में प्रेरणास्त्रोत बनकर सामाजिक कल्याण में जुटी हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारीज के तीन प्रोजेक्ट- ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस हॉस्पिटल, ओल्ड एज होम के सेकेंड फेज और नर्सिंग कॉलेज के एक्सटेंशन का शिलान्यास रिमोट का बटन दबाकर किया। सम्मेलन में देशभर से आए 15 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।(SUBHEAD)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में हजारों वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा की कमान आध्यात्मिक संस्थाओं ने संभाली है। मैं गुजरात भूकंप के समय से ब्रह्माकुमारीज बहनों की निष्ठा व सेवा का साक्षी रहा हूं। गुजरात में आए भूकंप के समय बहनों ने जो सेवाभाव से काम किया वह प्रेरणा देने वाला है। एक संस्था कैसे हर क्षेत्र में एक आंदोलन खड़ा कर सकती है, ब्रह्माकुमारीज ने वह कर दिखाया। मैंने देश के लिए आपसे जो अपेक्षा की, उसे पूरा करने में ब्रह्माकुमारीज ने कोई कमी नहीं की है।

मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में सभी सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही है। इस कर्तव्य काल में हम जिस भूमिका में हैं, उसका शत प्रतिशत निर्वहन करें। अपने व्यवहार और जिम्मेदारियों का विस्तार है। पूरी निष्ठा के साथ हमें ये भी सोचना है कि हम अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं। सभी ब्रह्माकुमार-ब्रह्माकुमारी प्रेरणापुंज हैं। ब्रह्माकुमारीज एक आध्यात्मिक संस्था के तौर पर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्य करती रही है। साइंस, हेल्थ व सोशल वर्क के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। माउंट आबू स्थित ग्लोबल चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से गांव-गांव में हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जो समाजहित में कार्य है। ऐसे कार्यों में मानवीय प्रयास जरूरी हैं। जिस ग्लोबल हॉस्पिटल के निर्माम का संकल्प लिया है, वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार का काम करेगा। ब्रह्माकुमारीज गांव-गांव में जानकारी दें कि सरकार की तरफ से ऐसी योजनाएं चलती हैं, जनऔषधि केंद्र बने हुए हैं, यदि इसकी जानकारी आप लोगों को दें तो उसका भला हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने श्रीअन्न यानी मिलेट्स को आगे बढ़ाने का आह्नान करते हुए कहा कि हमें नदियों को स्वच्छ करना है। प्राकृतिक खेती, भूजल संरक्षण हजारों साल पुरानी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। मुझे आशा है कि भविष्य में भी ब्रह्माकुमारी बहनें राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाएंगे। विश्व को सर्वे भवंतु सुखिन: के मार्ग पर आगे ले जाएंगे। राष्ट्र निर्माण में ऐसी योजनाओं को क्रिएटिव रूप से आगे बढ़ाएंगी।
मोदी ने कहा कि आज पूरा देश स्वास्थ्य सुविधाओं के ट्रांसफार्मेशन से गुजर रहा है। देश के अस्पताल सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं। आयुष्मान योजना ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक इलाज का खर्च सरकार उठाती है। योजना में अब तक चार करोड़ गरीब लाभ उठा चुके हैं। यदि वे खुद इलाज करवाते तो उन्हें 80 हजार करोड़ खर्च करने पड़ते। हेल्थ सेक्टर की एक चुनौती डॉक्टर्स, नर्सेस व मेडिकल स्टाफ की कमी रही है। 2014 के बाद से पिछले 9 वर्षों में हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज खोला गया है। 9 वर्षों में 150 से अधिक मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। 9 साल पहले जहां देश में 50 हजार एमबीबीएस की सीटें थीं जिन्हें बढ़ाकर एक लाख किया गया है। वहीं पीजी में मात्र 30 हजार सीटें थीं जिन्हें बढ़ाकर 65 हजार किया गया है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने आबू रोड में 50 एकड़ में बनने वाले ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। ।