Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
जीवन शैली Trending

महिलाओं को लुभा रही है: ट्रेडिशनल, लाइफस्टाइल, समर, सिल्क और कॉटन साडियों और ड्रेस मटेरियल की अनूठी श्रृंखला

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ के हिमाचल भवन में “सिल्क एंड कॉटन फैब ऑफ इण्डिया” का शुभारम्भ

(MOREPIC1) आरके शर्मा / चंडीगढ़

गर्मीयों के आगमन के साथ ही एक बार फिर वैवाहिक सीजन की शुरुआत होने को है। विवाह समारोह, परिवारिक आयोजन आदि विविध कार्यक्रमो तथा गर्मीयों के लिए अनुकूल कॉटन एवं सिल्क सूट व साडिय़ों की व्यापक श्रृंखला एक ही स्थल पर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल भवन, सेक्टर 28-बी, मध्य मार्ग, चण्डीगढ़ में आयोजित की जा रही “सिल्क एंड कॉटन फैब ऑफ इण्डिया” प्रदर्शनी व सेल खरीददारी का एक शानदार अवसर है।

1 से 6 मार्च प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित की जा रही “सिल्क एंड कॉटन फैब ऑफ इण्डिया” में देशभर के कोने-कोने से विविध स्थानों की लोकप्रिय वैरायटी की साड़ीयाँ एवं ड्रैस मटेरियल पेश किये गये हैं, जो मन को लुभाने वाले हैं। तरह-तरह के डिजाइन्स, पैटन्र्स, कलर-कॉम्बिनेशन के साथ इन साडिय़ों का व्यापक खजाना यहाँ उपलब्ध है। साथ ही साथ, फैशन ज्वैलरी का भी लुभावना कलेक्षन यहाँ पेश किया गया है।(SUBHEAD)

ग्रामीण हस्तकला विकास समिति की ओर से आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी व सेल में देश के विविध प्रांतों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का चुनिंदा संग्रह प्रदर्षित किया गया है। यहाँ प्रस्तुत हर साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल अपने-आप में अद्वितीय और मनमोहक है। इस विष्टि संग्रह में तमिलनाडु से कोयंबटूर सिल्क, कांजीवरम सिल्क, कर्नाटक से बेंगलुरु सिल्क, क्रेप और जॉर्जेट साड़ी, बेंगलोर सिल्क, रॉ सिल्क मैटेरियल, आन्ध्र प्रदेश से कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलकारी डैस मैटेरियल उपाडा, गढ़वाल, धर्मावरम, प्योर सिल्क जरी साड़ी, बिहार से टसर, कांथा, भागलपुर सिल्क ड्रेस मटेरियल, पंजाबी फुलकारी वर्क सूट व ड्रैस मैटेरियल, ब्लॉक हैण्डप्रिन्ट, खादी सिल्क एवं कॉटन ड्रेस मटेरियल सम्मिलित किये गये हैं।

खासकर वैवाहिक मुहूर्त के आगामी सीजन को देखते हुए महिलाएँ बड़ी संख्या में यहाँ कॉटन की साड़ी व सूट की खरीदारी कर रही हैं। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है। साथ ही बुनकरों द्वारा विशेष छूट भी दी जा रही है, जो इस आयोजन को और भी आकर्षक बना रही है। देशभर के लगभग 100 श्रेष्ठ बुनकर वीव्स ऑफ इण्डिया में सिल्क एवं कॉटन साडियाँ, सूट्स, ब्लॉक प्रिंटस्, जॉर्जेट साडिय़ाँ, डिजाइनर साडिय़ाँ-सूट्स, प्रिंटेड साडिय़ाँ, बनारसी सिल्क साडिय़ों के व्यापक संग्रह के साथ यहाँ उपस्थित हैं। आगंतुकों के सुविधार्थ आयोजन स्थल पर निशुल्क पार्किंग का व्यापक इंतजाम किया गया है।

शहर के मुख्य स्थल हिमाचल भवन में आयोजित “सिल्क एंड कॉटन फैब ऑफ इण्डिया”प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा सिल्क, घिचा सिल्क साड़ी, मलबरी रॉ सिल्क, ब्लॉक प्रिन्टेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बान्धनी, पटोला, कच्छ एम्ब्रोयडरी, गुजराती मिरर वर्क एवं डिजायनर कुर्ती, जम्मू व कश्मीर से तबी सिल्क साड़ी, पष्मिना शॉल, चिनान सिल्क साड़ी, मध्यप्रदेष से चंदेरी, माहेष्वरी कॉटन एण्ड सिल्क साड़ी सूट, उड़ीसा से बोमकाई, संभलपुर, राजस्थान से बंधेज, बांधनी सिल्क साड़ी, जयपुर कुर्ती, ब्लॉक प्रिन्ट, सांगानेरी प्रिन्ट, कोटा डोरिया उत्तर प्रदेष से तंचोई बनारसी, जामदानी, जामावार, ब्रोकेट ड्रैस मटेरियल, लखनवी चिकन, पश्चिम बंगाल से शातिं निकेतन, काथां साड़ी, डिजाइनर साड़ी, बालुचरी, नीमजरी साड़ी, प्रिन्टेड साड़ी, धाकई जामदानी, एवं महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैठणी साडियाँ भी प्रस्तुत की गई है।