Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है
चंडीगढ़ Trending

नेचरोपैथी दिवस पर उत्सव का आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   दीपक सिंह /मोहाली/चंडीगढ़

आरोग्य विद्या एवं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट मोहाली और खालसा कॉलेज(अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी और बिज़नेस स्टडीज मोहाली ने मिल कर नेचरोपैथी दिवस का आयोजन किया । इस उत्सव के आयोजन में डॉ हरीश कुमारी, प्रिंसिपल, खालसा कॉलेज मोहाली का पूर्ण सहयोग मिला, उन्होंने ही ऑडिटोरियम ,म्यूजिक सिस्टम इत्यादि का इंतजाम किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई जिसे ज्योत्स्ना सतीज ने गाया और मंच का संचालन भी किया। उत्सव की शुरुआत दीपशिखा प्रजलित से हुई और नीतू शर्मा के शंखनाद से वातावरण एक दम भक्ति भाव बाला हो गया।

इस बार थीम है,”नी सर गाम” मतलब,शारीरिक स्वास्थ के लिए प्रकृति की और मुड़े और भावनात्म और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समुदाय की और लौटे।

शुरुआत अंजना सोनी के योग प्राणायाम और मेडिटेशन से हुई उस के बाद डॉ गुरबाज ने भोजन की बात करते हुये कहा कि मैंने नेचुरोपैथी का डिप्लोमा किया अपने पर अपनाया,उस से मेरे बिजनेस में काफी अच्छे परिणाम मिले क्योंकि मैं डाइटिटिश हूंऔर लोगों को भोजन क्या ले,परामर्श देता हूं।

डॉ राजीव कपिला नोडल अधिकारी आयुर्वेद डिस्पेंसरी चंडीगढ़ ने कहा कि नैचुरोपैथी और आयुर्वेद एक ही हैं। हमें दिनचर्या और रितुचर्य का पालन करना होगा, जब जठराग्नि भरपूर होती है सब ठीक हजम हो जाता है स्वास्थ ठीक रहता है उस के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें दिनचर्या और रितुचर्य को अपनाए ।

डॉ दीपांजलि ऑरोरा ने पंच महाभूतो के सम्मान को कहा कि इन को दूषित ना करो बल्कि शुक्राना करो। डॉ एम पी डोगरा ने कहा कि इस बार का थीम ” नी सर गाम,” को अपनाना होगा क्यूंकि “प्रकृति से दूर विकृति है” और आज हम सब इससे बहुत ही दूर हो गए हैं न सुबह जल्दी उठना न सैर, योग, प्राणायाम,और व्यायाम, भोजन भी ऋतु अनुसार नहीं फास्ट फूड में लिप्त हो गये है। आपस में भाईचारा दोस्ती खत्म, रिश्ते मतलब के , नतीजा टेंशन ,घृणा, जलन,फोबिया न जाने क्या क्या ,और आज समाज एक अंधी दौड़ में है चैन नहीं तो फिर क्या करना है रास्ता एक ही है, “प्रकृति की और लौटे और सामाजिक भाईचारा,” तो इस के लिये करना क्या है? सब को अपना समझो, प्यार करना सीख लो , प्रकृति का सम्मान करो । तभी हम एक अच्छा समाज की रचना कर सकेंगे और आज हम जो नेचरोपैथी दिवस उत्सव मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं वे सब बस एक ही प्रण करें कि अच्छा समाज बनाने में अपना योगदान देंगे तो रास्ता एक ही है, “प्यार, मुहब्बत,सद्भावना और प्रकृति प्रेम” सभी ने इस के लिये हैं कहा,

अंत में सभी ने हंसी क्रिया की और प्रसाद वितरण के बाद उत्सव का समापन हुआ

0 Comments