Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

व्हीलचेयर बाउंड के लिए शहर में पहली बार स्पोर्ट्स कार्निवाल का आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)चंडीगढ़आर के शर्मा) 

व्हीलचेयर पर बैठे लोगों के लिए आज यहां सुखना लेक में पहली बार स्पोर्ट्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सुखना लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब, सेक्टर 28 द्वारा यहां आयोजित किया गया था। चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब एक गैर-लाभकारी संगठन है जो रीढ़ की हड्डी की चोट/मस्तिष्क की चोट के कारण गंभीर रूप से दिव्यांग लोगों के जीवन के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। आयोजन की विशिष्टता यह है कि सभी प्रतिभागियों को सभी खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया गया है।

चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की संस्थापक निकी पी कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित देश भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह एक अनूठा आयोजन था जिसमें 50 से अधिक व्हीलचेयर बाऊंड व्यक्तियों ने भाग लिया और इसमें पैरा-एथलीटों के लिए नेशनल बोटिंग और कैनोइंग ,रेसिंग चैंपियनशिप, आर्चरी, फेंसिंग, जैवलिन और एक फ्रेंडली कबड्डी मैच शामिल थे।

व्हीलचेयर आर्चरी में आशीष वर्मा को विजेता घोषित किया गया जबकि फस्र्ट रनर अप वेद प्रकाश तथा सेकंड रनर अप सुमित ठाकूर को घोषित किया गया। इसमें कॉन्सोलेशन पुरस्कार कौशल्या देवी को प्रदान किया गया।

कैनोइंग वीएल श्रेणी (पुरुष) में प्रथम तीन पुरस्कार विजेता हरि कृष्ण, सुरेंद्र और संतोष पांडे थे। वीएल II श्रेणी (पुरुष) में शीर्ष तीन विजेताओं में मंजीत, आशीष और कुमारन शेन शामिल हैं। कैनोइंग महिला वर्ग में रीना, आशा और भावना प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता रहे।

ड्रैगन बोट में प्रथम पुरस्कार विजेता टीम में अपूर्वा, राजन, अमित कुमार और शिव गंगा; द्वितीय पुरस्कार विजेता टीम में अवतार सिंह, राहुल, दिलबाग सिंह और रमन शामिल थे जबकि तीसरे पुरस्कार विजेता टीम में मन मोहन, वरुण कुमार और परमजीत सिंह शामिल थे।

फेनसिंग मे 3 श्रेणियां फॉयल, ईपीईई और सबर थे। पहली श्रेणी में पहले तीन विजेताओं में कृष्णा, वरुण, देविंदर शामिल थे, जबकि दूसरी श्रेणी में पहले तीन वाइनर्स में सुमित, आशीष, अवतार और तीसरी श्रेणी में शामिल थे, पहले तीन विजेताओं में संतोष, शैलेश, वेद प्रकाश शामिल थे।

निकी पी कौर ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि हम उनके जीवन में गरिमा और आनंद जोड़ें, यही कारण है कि हम इस तरह के आयोजन का आयोजन कर रहे हैं। पहले इस तरह के