Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

नवरात्रों के शुभ अवसर पर माता के जयकारों से गूंजा चंडीगढ़

Read in:Hindi

श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टरों 46 में नवरात्रों के अवसर आयोजित की गई माता की चौंकी में श्रद्धालु झूमने को हुए मज़बूर

आर के शर्मा/चंडीगढ़

श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 की ओर से नवरात्रों के शुभ अवसर पर यहां सेक्टर 46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आज सायं 'माता की चौंकी' का आयोजन किया गया। चौंकी के दौरान शाम रंगीला एंड पार्टी चंडीगढ़ ने माता के भजनो का गुणगान किया। इस अवसर पर गाये गए माता के भजनों ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मज़बूर कर दिया।

मंदिर सभा के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया ने बताया कि मंदिर सभा की ओर से पिछले 25 वर्षों से नवरात्रों के शुभ अवसर पर माता की चौंकी का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस बार भी नवरात्रों के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में माता की चौंकी का आयोजन किया गया। उन्हने बताया कि आज की माता की चौंकी के लिए राजेश गुप्ता, स्पीडवेज़ एडवरटाईजर बतौर यजमान पूजा में हाज़र हुए।

नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में पूजा के विशेष इंतज़ाम किये गए है। जिसके तहत मंदिर में रोजाना दुर्गा स्तुति पाठ के साथ साथ हवन यज्ञ किया जा रहा है। इसके साथ ही व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया इस अवसर पर मंदिर कमेटी के महां सचिव सुशील सोवत, वित्त सचिव डीपी गुप्ता सहित अन्य मेंबर डीडी शर्मां , राकेश जोशी, ओपी सचदेवा ओर राकेश सेठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की चौंकी का पूरी श्रद्धा के साथ आनंद लिया।

0 Comments