Saturday, 10 October 2026
Breaking News
पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
हिमाचल Trending

चम्बा के मिंजर महोत्सव के समापन में शोभा बने मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

फेस2न्यूज, चम्बा

सप्ताहभर चलने वाले चम्बा के अंतर्राष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह के अवसर पर अखण्ड चण्डी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और पारम्परिक मान्यता अनुसार रावी नदी में मिंजर प्रवाहित किया।

(MOREPIC1)(SUBHEAD) मुख्यमंत्री ने पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगवानी की। उन्होंने लाल कपड़े में बन्धे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में प्रवाहित किया।

इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी तथा ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।

0 Comments