Friday, 18 September 2026
Breaking News
नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन
हिमाचल Trending

मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/सोलन 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत उदाहरण है।

सदियों की परम्पराओं को प्रतिबिम्बित करते हुए यह मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का प्रतीक है। उत्सव का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। सोलन की सड़कों पर कतारबद्ध खड़े आस्था के भाव से परिपूर्ण हजारों श्रद्धालुओं ने माता शूलिनी का आशीष प्राप्त किया।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। आध्यात्मिक माहौल में मुख्यमंत्री ने शहर के मुख्य क्षेत्रों से गुजरने वाली शोभा यात्रा में भाग लिया। चौक बाजार में माता शूलिनी की पालकी के आगमन पर उन्होंने श्रद्धा भाव से फूल बरसाए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को शूलिनी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।

इससे पूर्व, सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह व सुरेश कुमार, बघाट सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी व शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।