Saturday, 21 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
खेल Trending

चण्डीगढ़ निवासी सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर कुणाल स्पोर्ट्स अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चण्डीगढ़ के निवासी और सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत कुणाल को भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित चौथे स्पोर्ट्स अचीवर अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। हैंडबॉल के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला।

यह समारोह महान हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय ध्यानचंद के छोटे भाई स्वर्गीय कैप्टन रूप सिंह के 118वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। कुणाल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्यातिथि हॉकी के दिग्गज और 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

वर्तमान में जयपुर में 8वीं रिजर्व बटालियन में कार्यरत कुणाल का हैंडबॉल करियर काफी शानदार रहा है। वे 2011 से 2016 तक सीआईएसएफ सेंट्रल हैंडबॉल टीम के मुख्य खिलाड़ी और कोच रहे, और फिर 2017 से अगस्त 2025 तक मुख्य कोच के रूप में सेवाएं दीं।
उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियां:
पुरस्कार: 2005-06 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीद राजीव पांडे राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित, 1995-96 में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में:

छठी राष्ट्रमंडल युवा हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। 15वें एशियाई खेल दोहा 2006 (कतर) और छठी एसएआर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हांगकांग (2006) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कोच के रूप में: ओमान (सलाला) 2018 में आयोजित 16वीं जूनियर एशियाई पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच रहे।

अन्य उपलब्धियां: अखिल भारतीय पुलिस खेल, सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता, फेडरेशन कप और राष्ट्रीय खेलों में कई पदक जीते।

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज जैन ने बताया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद भी खेलों के प्रति समर्पित रहते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। इंस्पेक्टर कुणाल की उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। कुणाल की यह उपलब्धि उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है जो खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

0 Comments