Saturday, 26 September 2026
Breaking News
पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां
जीवन शैली Trending

क्लास फाइव इवेंट ने फादर्स को समर्पित आयोजित किया कार्यक्रम

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(SUBHEAD)चंडीगढ़ (आर के शर्मा)

वैसे तो रोजमर्रा की जिंदगी में जहां मां की एक अहम भूमिका है, वहीं पिता का योगदान भी कोई कम नहीं है। बेशक दुनिया भर में इंटरनैशनल फादर्स डे 19 जून को मनाया जाता है, परंतु अगर सही मायनों में अगर एक पिता के संघर्ष को देखें तो हर दिन फादर डे है।

मां की भूमिका अपने आप में एक अहम है और जगत जननी के नाम से नवाजी जाने वाली मां के बाद पिता ही बच्चों का पालन-पोषण करता है। इसी थीम को लेकर क्लास फाइव इवेंट एक आकर्षक कार्यक्रम जी. के. इंटरनैशनल होटल, सैक्टर 35–बी, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

इस इवेंट में जहां एक पिता के संघर्ष को लेकर स्किट पेश की गई, वहीं बच्चों और युवाओं ने डांस के अलावा अपनी कला के जौहर का प्रदर्शन किया।

(MOREPIC3)कार्यक्रम के आयोजक वतनदीप और श्रीमती सपना अरोड़ा ने बताया कि उनके कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एक पिता के संघर्ष की गाथा को बयां करना था।  इस मौके पर विजेताओं को पुरुस्कार भी वितरित किए गए।   

कार्यक्रम में जाने माने ज्योतिषी श्री नवदीप मदान, श्रीमती चांदनी शर्मा, मिसेज माई सिटी रनर्सअपन के अलावा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे