Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

विश्व क्रिकेट कप: संभावित जीत के जशन पर पाबंदियों का प्रबल विरोध

Read in:Hindi

फायर ब्रांड वकील शिवमूर्ति यादव अपने साथियों के साथ सेक्टर 43 में कोर्ट परिसर में धूमधाम से मनाएंगे जश्न,हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर वातावरण गुंजायमान कर देंगे और देखेंगे कि उन पर किस-किस धारा के तहत परचा किया जायेगा : शिवमूर्ति यादव, भाजपा नेताओं सतिंदर सिंह व कैलाश जैन आदि ने विरोध प्रकट किया

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ प्रशासन-पुलिस द्वारा क्रिकेट विश्व कप में भारत की सम्भावित जीत पर जश्न पर रोक लगाने सम्बन्धी एडवाइजरी पर शहर में बवाल मच गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं सतिंदर सिंह एडवोकेट व कैलाश जैन आदि ने तो ट्वीटर के एक्स पर एवं प्रेस नोट जारी करके अपने-अपने तरीके से विरोध प्रकट किया ही है, इनके अलावा फायर ब्रांड वकील शिवमूर्ति यादव ने प्रशासन-पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपने वकील साथियों के साथ सेक्टर 43 में भारत के जीतने पर कोर्ट परिसर में धूमधाम से जश्न मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर वातावरण गुंजायमान कर देंगे और तब वे देखेंगे कि उन पर किस-किस धारा के तहत परचा किया जायेगा।

वरिष्ठ वकील शिवमूर्ति यादव ने कहा, प्रशासन द्वारा ये एडवाइजरी जारी करना समझ से परे है। ऐसा करके प्रशासन आम जनता के नागरिक अधिकारों में तो नाजायज दखल दे ही रहा है, साथ ही हमारे मौलिक अधिकारों का भी हनन कर रहा है।

उन्होंने इस आदेश को बेतुका व तर्कहीन करार देते हुए कहा कई देश की उपलब्धि पर खुश होना स्वाभाविक है हर कोई इस ख़ुशी को अपने तरीके से प्रकट करने हेतु खुल कर जश्न मनाने का अधिकारी है।यादव ने कहा कि सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलने पर वे प्रशासन के अधिकारियों से मिल कर उन्हें इस सम्बन्ध में प्रेसेंटेशन देंगे व जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।

0 Comments