Saturday, 31 October 2026
Breaking News
सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हिमाचल Trending

तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटिज़ के लिए टेंडर हो चुका जारी

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/शिमला।

बिलासपुर जिला की गोविंद सागर झील में जल्द ही शिकारा, क्रूज़, बनाना राइड, सोफ़ा राइड जैसी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो जाएंगी पर्यटक दूर-दूर से आकर जिला बिलासपुर में विभिन्न जल क्रीड़ाओं का आनंद ले सकेंगे।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग तीन माह पूर्व गोविंद सागर झील में एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर ने निविदाएँ आमंत्रित की थी तथा इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं।

प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला प्रशासन बिलासपुर ने गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ के लिए टेंडर अवार्ड कर दिए हैं।

(SUBHEAD)मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर के माध्यम से चुनी गई कंपनी अगले तीन माह में गोविंद सागर झील में अपनी गतिविधियां शुरू कर देगी और इस अवधि के दौरान कंपनी अपनी तैयारियाँ पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ शुरू होने के बाद जिला में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। दूर-दूर से पर्यटक आकर गोविंद सागर झील में विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटिज़ का लुत्फ उठा सकेंगे। बिलासपुर जिला के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पर्यटन के साथ-साथ प्रदेश के हज़ारों परिवार जुड़े हैं और यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य आधार है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए अपने बजट में बढ़ौतरी की है और हिमाचल प्रदेश में ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही काँगड़ा जिला को टूरिज़्म कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है और जिला में पर्यटन का आधारभूत ढाँचा विकसित करने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है।  सरकार के इन प्रयासों के नतीजे आने वाले समय में दिखाए देंगे और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

0 Comments