Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
खेल Trending

दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 बना टेनिस अंडर-17 बालिका वर्ग चैंपियन

Read in:Hindi

कड़े मुकाबले में कार्मेल कान्वेंट स्कूल-9 को 2-1 से हराया

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़  

शिक्षा विभाग द्वारा लेक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के टेनिस कोर्ट्स में आयोजित हुए 'अंतर-विद्यालय टेनिस प्रतियोगिता' के अंडर-17 बालिका वर्ग के निर्णायक एवं कड़े चले फाइनल मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 ने कार्मेल कान्वेंट स्कूल-9 को 2-1 से हराया।

इसी वर्ग के तृतीय स्थान के अन्य मुकाबले में रयान इंटरनेशनल स्कूल-49 ने डीएवी पब्लिक स्कूल-8 को 2-1 से शिकस्त दी। अंडर-17 बाल वर्ग के तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल-26 ने स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल-37 को मात दी। 7 सितम्बर से लेकर चार अक्टूबर तक चले अंडर 14,17 बाल एवं बालिका वर्ग में चण्डीगढ़ के विभिन सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-8 ने विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों के सहयोग से करवाया, जिसमें संयोजक की ओर से नरेंदर झींझा, लवप्रीत चावला (डीपीएस-40), जितेंदर सिंह (जीएमएचएस-43), मलकीत सिंह (जीएमएचएस-41 बढ़ेड़ी), सतीश (चंडीगढ़ बैप्टिस्ट स्कूल-45), कुसुम ठाकुर (टेंडर हार्ट-33), दीपक (डीसीएम-मनीमाजरा) एवं खेल विभाग की टेनिस कोच अनीता मित्तल शामिल रहीं।