Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

पर्यावरण अध्ययन विभाग ने वन महोत्सव मनाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चण्डीगढ़ 

स्नातकोत्तर सरकारी कॉलेज, सेक्टर 46, चंडीगढ़ के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा एनएसएस, एनसीसी के सहयोग से वन महोत्सव मनाया गया। कॉलेज परिसर में आम, नीम, आंवला, अमरूद आदि करीब 50 पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

उन्होंने न केवल रोपण, बल्कि पौधों को पोषित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को धरती के लिए पौधों की भूमिका के बारे में जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने भी मानव जीवन में पौधों के महत्व पर बात की। इस अभियान का आयोजन डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. रितु सरसोहा, पूजा गुप्ता, डॉ. अमनप्रीत कौर, डॉ. कुलविंदर सिंह और डॉ. अरविंदर सिंह ने किया।

0 Comments