Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

19 को साईं मंदिर के 5वें मूर्ति स्थापना दिवस पर भक्तजन कराएँगे बाबा का मंगल स्नान

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पंचकूला : यह वीकेंड रामगढ़ (पंचकूला) के सीरत इन्कलेव, मोरठिकरी में स्थित साईं मंदिर में बेहद दिन खास रहने वाला है। यहां 19 मार्च को रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार और सौ से ज्यादा दीयों की सजावट के बीच साईं बाबा विराजेंगे। यह मौका यहां इस दिन पांचवें मूर्ति स्थापना दिवस के तहत बनेगा। इस स्थामौके को भजन कीर्तन के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत तड़के सुबह 5 बजे कांकड़ आरती के साथ होगी जिसके बाद सुबह 6 बजे बाबा का मंगल स्नान होगा, जो भक्तजन अपने हाथों से कराएँगे। फिर सुबह 7 बजे बाबा की पूजा आरती पंड़ित शंकराचार्य द्वारा की जाएगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन की सभा का आयोजन सुबह 10 बजे से साईं इच्छा तक होगा जिसमें आर्टिस्ट सचिन पाखी और कपिल विग की मंडली भजन-कीर्तन द्वारा बाबा का गुणगान करेंगे।

साथ ही साईं महिमा का गुणगान करते हुए पुष्पांजलि स्वरूप में हिन्दू धर्म व बाबा पर पर आधारित श्रद्धासुमन भेटों को अर्पित करेंगे। दोपहर को लंगर भी बरताया जाएगा।

0 Comments