Sunday, 09 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ के वेंडर्स का मुद्दा रालोद संसद में उठाएगी : त्रिलोक त्यागी विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन
मनोरंजन Trending

डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़ :

नंद एंटरटेनमेंट की ओर से गायक नंद किशोर द्वारा महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) की याद में एक भावभीनी संगीतमय संध्या “डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम: द लीजेंड” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में हुआ, जिसमें शेरी बैंड के लाइव ऑर्केस्ट्रा की मधुर धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर ट्राईसिटी के विभिन्न क्षेत्रों से आए गायक-गायिकाओं ने राहुल देव बर्मन द्वारा संगीतबद्ध सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं संगीत प्रेमी डॉ. एस.एस. प्रसाद रहे। उनके साथ रंजू प्रसाद, अमर टैक्स के अरुण ग्रोवर, हरियाणा के अधिकारी जगदीश ढांडा तथा प्रसिद्ध क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा तथा यादगार-ए-रफ़ी सोसायटी के बी डी शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए प्रमुख गीतों में क्या हुआ तेरा वादा, प्यार दीवाना होता है, ओ मेरे दिल के चैन, चुरा लिया है तुमने, ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली, गुलाबी आँखें, बाँहों में चले आओ, ओ माझी रे, रिमझिम गिरे सावन, “बचना ऐ हसीनों, रोज़ रोज़ आँखों तले सहित कुल 27 प्रस्तुतियां शामिल रहीं। सभी कलाकारों ने अपनी शानदार गायकी से पंचम दा के सदाबहार संगीत को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में राघव, डॉ. प्रदीप भारद्वाज, श्रीमती सुरेखा, राधिका ग्रोवर, वेद बागड़ी, रंजू प्रसाद, डॉ. एस.एस. प्रसाद, आर.सी. दास, लता मेहरा, कर्नल बी.के. शर्मा, रानी सुमन, पुनीता वर्मा, जगदीश ढांडा, डॉ. सुधांशु शेखर, कुलदीप, नैन्सी, अशोक दत्त, रामपाल राघव, राजेश कपिल, राजीव वर्मा, अरविंद कुमार तथा नंद किशोर सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया तथा पंचम दा के अमर संगीत को नमन करते हुए उनके योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया गया।