Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

डॉ. निर्मला की देह पंचतत्व में विलीन

Read in:Hindi

बैकुंठी में उमड़े देशी-विदेशी श्रद्धालु, पांडव भवन से मुक्तिधाम पहुंची यात्रा 

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC4)राज सदोष, अबोहर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संयुक्त मुख्य प्रशासिका तथा माउंट आबू के ज्ञान सरोवर अकादमी के डायरेक्टर राजयोगिनी डॉ. निर्मला दीदी की देह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईI पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही दीदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. 

संगठन की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतन मोहिनी जी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी बहन, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती बहन, संयुक्त मुख्य प्रशासिका मुन्नी बहन, संयुक्त मुख्य प्रशासिका संतोष बहन, संयुक्त मुख्य प्रशासिका शशि बहन, महासचिव बीके निर्वैर, अतिरिक्त सचिव बृजमोहन आनंद, शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष मृत्युंजय, मल्टीमीडिया प्रमुख करुणा, ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा आदि देखरेख में 89 वर्षीय दीदी निर्मला की पार्थिव देह की बैकुंठी निकाली गईI बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की.  

इसके बाद बैकुंठी यात्रा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन पहुंची. उसके बाद संस्थान संस्थापक समाधि स्थल शांतिस्तंभ, हिस्ट्री हॉल, बाबा का कमरा (मेडिटेशन रूम), तपस्या स्थली कुटिया से होते हुए ओम शांति भवन पहुंचकर सूर्यास्त दर्शन मार्ग स्थित अध्यात्मिक संग्रहालय होते हुए मुक्तिधाम पहुंचीI इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, मांगीलाल काबरा, हाजी मोहम्मद साबिर कुरैशी समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे.