Saturday, 31 October 2026
Breaking News
सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हिमाचल Trending

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कोटखाई से बीसीएस स्कूल के तीन लापता छात्र सुरक्षित बरामद: शिक्षा मंत्री

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /शिमला/कोटखाई 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने कोटखाई से बीसीएस स्कूल के तीन लापता छात्रों को बेहद कम समय में सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए शिमला पुलिस को बधाई दी और एसपी संजीव गांधी व उनकी टीम की सराहना की, जिन्होंने कई खोजी टीमें तैनात कर हर संभव प्रायस कर बच्चों के पास मोबाइल फोन न होने जैसी चुनौतियों को भी पार किया।

उन्होंने कहा कि त्वरित और समन्वित अभियान ने न केवल बच्चों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता हासिल की, बल्कि उनके चिंतित परिवारों को भी बड़ी राहत दी। उन्होंने स्थानीय निवासियों के सहयोग की भी प्रशंसा की और कहा कि यह अभियान हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेशेवर दृष्टिकोण, दक्षता और नागरिकों, विशेषकर बच्चों, की सुरक्षा के प्रति उनकी गहरी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

0 Comments