Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

एमराल्ड ताईक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

एमराल्ड मार्शल आर्टस एकेडमी द्वारा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 5वीं एमराल्ड ताईक्वांडो चैंपियनशिप 2022-23 और एनुअल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप एमराल्ड मार्शल आर्ट्स के डायरेक्टर मास्टर शिव राज घर्ती (5वीं डैन ब्लैक बेल्ट कोरिया) तथा डायरेक्टर कविता राय (दूसरी डैन ब्लैक बेल्ट) के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक शमशेर सिंह और हेमा राणा थीं। इस चैंपियनशिप में विभिन्न अकादमियों और स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने 500 इवेंट में भाग लिया। टूर्नामेंट में 4 इवेंट थे – पूमसे, ब्रेकिंग, क्योरुगी (फाइट) और स्पीड किकिंग। इसमें 3 वर्ष से 17 वर्ष के आयु वर्ग ने भाग लिया।

चैंपियनशिप के बाद मेडल प्रेजेंटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर अमरदीप फोगाट शिरकत की, जिन्होंने सभी अचीवर्स को पदक प्रदान किए और गौरवान्वित माता-पिता को भी बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हर किसी को खेलते रहना चाहिए। खासकर लड़कियों को मार्शल आर्ट सीखनी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें जीवन भर आत्मविश्वास मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए और उनके अथक और असाधारण प्रयास के लिए उनकी सराहना की।