Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

आदिकाल से आधुनिक काल तक की यात्रा का खालसा कॉलेज में प्रदर्शन

Read in:Hindi

राज सदोष, श्रीगंगानगर/अबोहर:
श्री गुरु नानक खालसा पी. जी. कॉलेज श्रीगंगानगर में विरासत का खज़़ाना सांस्कृतिक प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनजिन्दर सिंह सिरसा ने संपूर्ण प्रदर्शनी को सराहा। प्राचार्य डा. इक़बाल सिंह गोदारा ने बताया कि प्रदर्शनी में आदिकाल से आधुनिक काल तक की यात्रा को बेहद खूबसूरत माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में रामायण, सिंधु घाटी सभ्यता, पाषाण युग के औज़ार, प्राचीन साहित्य, अजंता की गुफ़ाए, एक सदी पुराने सिक्के व औज़ार, पंजाब हरियाणा व राजस्थान के लोक जीवन के सामान्य उपयोग में आने वाली वस्तुएँ के सभी प्रतिभागियों द्वारा पूरे समर्पण के साथ माडल तैयार किए गये। कार्यक्रम सयोजक डा. राजेंद्र बराड ने बताया कि प्रतियोगिता में ज़िले की कुल 166 टीमो ने भाग लिया जिसमे से 46 टीम स्कूल वर्ग की, 75 टीम कॉलेज वर्ग की व 45 टीमो ने झांकी वर्ग के लिए भाग लिया। कार्यक्रम सयोजक डा. अनुप्रिया जैन ने बताया कि कॉलेज वर्ग में प्रथम स्थान पर आरुषि व शिवांशु चौधरी की टीम, द्वितीय स्थान पर रमनप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह व संदीप सिंह की टीम, तृतीय स्थान पर पवनवीर, गुरलाल सिंह, समरीन कौर, परविंदर कौर की टीम रहे। झांकी ग्रुप में प्रथम स्थान पर इशू, कुसुम देवी, सिमरन, रतन व रश्मि कौशिक की टीम, द्वितीय स्थान पर ख़ुशविंदर कौर ,कुसुम गहलोत ,दक्षराज व टीम ,दुबारा द्वितीय स्थान पर ही नेहा जयपाल, गगनदीप सिंह ,प्रियांशु व बिंदु की टीम व तृतीय स्थान पर रमणीक, आँचल मोली ,अमनदीप की टीम रहे। स्कूल ग्रुप में प्रथम हरभजन सिंह ,विक्रम, हर्षदीप सिंह, नवदीप सिंह की टीम द्वितीय स्थान पर द्वितीय स्थान पर अभिषेक, आदित्य, राहुल, अभय की टीम व तृतीय स्थान पर सुखप्रित, विश्वजीत सिंह ,अमनदीप कौर की टीम रही। समापन समारोह में पंजाबी लोक नृत्य लुड्डी की रंगारंग प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। प्रबंध समिति अध्यक्ष दलबार सिंह बराड व सचिव अवतार सिंह बराड ने इस सफ़ल आयोजन पर धन्यवाद दिया।