Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
जीवन शैली Trending

फाल्गुन फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी शुरू

Read in:Hindi

मोहाली, ( आर के शर्मा)

होटल साराओ, फेज 10 में आज दो-दिवसीय फागुन फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका आयोजन मिडवे ने किया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मार्कफेड पंजाब के पूर्व एएमडी श्री बाल मुकंद शर्मा ने किया। इस मौके पर उनकी पत्नी श्रीमती कंचन भी मौजूद थीं।

(MOREPIC1) मुख्य अतिथि श्री बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि एक्सपो में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के आयटम और वैरायटी देखकर वह चकित हैं। प्रदर्शनी में फैशनेबल कपड़े, डिजाइनर वस्त्र, स्लीपिंग सूट और हैंडलूम के अलावा पंजाबी जूती, हैंडबैग, आभूषण, गिफ्ट आइटम, घरेलू सजावट और इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रदर्शनी रविवार को भी जारी रहेगी, जिसमें पंजाबी गायक हरदीप सिंह गिल, आर एन रमन और कलाकार भूपिंदर बब्बल विशेष अतिथि होंगे।(SUBHEAD)

मिडवे की संचालक नवी और सोनिया ने कहा कि मोहाली में बहुत ही कम प्रदर्शनियां लगती हैं। यहां के लोग खरीदारी के लिए अक्सर चंडीगढ़ जाते हैं, इसीलिए उन्होंने मोहाली में इस आयोजित करने का फैसला किया। प्रदर्शनी क्वालिटी और मात्रा दोनों लिहाज से लाजवाब है। पहले ही दिन उन्हें विजिटर्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

आयोजकों की जोड़ी ने कहा कि अनेक डिजाइनर और बुटीक इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैँ- प्रभनूर बुटीक, वाणी फैशन स्टूडियो, श्री क्रिएशन्स, अमन कलेक्शन, गुलजार क्रिएशंस, पटियाला वेडिंग जूती, जसप्रीत और बी ब्लिंग ऑफिशियल की पिंक पीटल्स, केफी कलेक्शन, साई कलेक्शन, सुकून वाइब्रेंट, रूबी क्रिएशंस पटियाला, प्रीत हुंडल, वाणीज, सिस्टर्स बुटीक, विभोर बंसल आर्ट्स, कॉम्फी क्वीन और तरुन्स कलेक्शन आदि।