Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मोहाली में जॉब से घर लौटी युवती पर घातक हमला : जान बची, पर दोनों बाजुएं टूटीं

Read in:Hindi

हमलावरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद

(MOREPIC1)  मोहाली : बीती रात लगभग सवा तीन बजे एक कामकाजी युवती अलीशा पराशर पर दो अज्ञात बदमाशों ने बेसबाल बैट व हॉकियों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त विवरण के मुताबिक मोहाली के फेज एक के रिहायशी क्षेत्र (एलआईजी मकानों) में रहतीं हैं व फेज एक में ही स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में नैक ग्लोबल नामक कंपनी में जॉब करतीं हैं। रोजाना की तरह वे बीती रात भी कंपनी की कैब से वापिस घर आईं परन्तु घर के गेट पर ही उस पर हमला हो गया।

हमलावर सिर पर वार कर रहे थे परन्तु अलीशा ने अपने दोनों बाजुओं को उठा कर सिर को बचाने की कोशिश की, जिससे सिर तो बच गया परन्तु दोनों बाजुओं की हड्डियों में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। अलीशा के चीखने की आवाज सुन कर घर वाले बाहर आए तो हमलावर भाग निकले। अलीशा को तुरंत फेज छह स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहाँ वे उपचाराधीन हैं। हमलावरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

अलीशा के पति सिद्धार्थ ने बताया कि फेज एक में ही स्थित थाने में पुलिस को शिकायत दे दी गई है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई।उन्होंने कंपनी की कैब के ड्राइवर पर भी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि कायदे से जब तक लड़की घर के अंदर दाखिल ना हो जाए, तब तक कैब ड्राइवर को रुकना होता है परन्तु, इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

0 Comments