Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हरियाणा Trending

पंचकूला के सेक्टर 11 स्थित सेवा ही सेवा चेरिटेबल अस्पताल में खुला नि:शुल्क नेत्र चिकित्सालय

Read in:Hindi

आर के शर्मा/पंचकूला 

सेवा ही सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित फ्री आई हॉस्पिटल का उद्घाटन एससीओ 27, सेक्टर 11, पंचकूला में माननीय विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल की उपस्थिति में किया। सेवा ही सेवा चेरिटेबल हॉस्पिटल अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। माननीय स्पीकर, ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा की मेरी और से 5 लाख रूपये की धनराशि सेवा ही सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट को दी जाती है।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)वादार रमेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही सेवा चेरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा 1 अगस्त, 2021 को किया गया था। अस्पताल ने एक वर्ष के दौरान 42,000 से अधिक रोगियों की सेवा की है। जरूरतमंद मरीजों को कई मेडिकल टेस्ट और दवाएं मुफ्त दी गईं। नेत्र चिकित्सालय मौजूदा अस्पताल का ही एक भाग है, जहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मोतियाबिंद की सर्जरी मुफ्त की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सहायता के लिए डॉक्टरों का समय बढ़ाया जा रहा है। रेटिना और कॉर्निया केयर सेक्शन के विस्तार के बाद, नेत्र अस्पताल इस क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालयों में से एक होगा। नेत्र चिकित्सालय में एक संपूर्ण नेत्र शल्य चिकित्सा थियेटर मौजूद है।(SUBHEAD)

अस्पताल को योग्य चिकित्सक, ऑर्थो डॉक्टर, त्वचा विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं मिली हुई हैं। अस्पताल में परामर्श शुल्क के तौर पर केवल 50 रुपए लिए जाते हैं। जो इस राशि का भुगतान नहीं कर सकते, उन्हें पूरी तरह से मुफ्त इलाज दिया जाता है। घर से निःशुल्क ब्लड सैम्पल कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के अंदर स्थित मेडिकल शॉप ट्राईसिटी की पहली ऐसी दुकान है जहां ब्रांडेड दवाओं पर 63 फीसदी और एथिकल दवाओं पर 20 फीसदी की छूट दी जाती है।

ट्राईसिटी के किसी भी अन्य धर्मार्थ अस्पताल की तुलना में सबसे कम दरों पर पूरी तरह से स्वचालित फिजियोथेरेपी सुविधा यहां उपलब्ध है। यहां पहले केवल एक डेंटल चेयर होती थी, लेकिन जनता के समर्थन से अब दो डेंटल चेयर मौजूद हैं। मरीज लगभग 3 महीने की दवाएं उसी कीमत पर खरीद सकते हैं, जिस कीमत पर वे पहले एक महीने की दवाएं ले पाते थे। एक साल के भीतर यहां आने वाले मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रमुख थे – विजय गुप्ता, वाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चंडीगढ़, लक्ष्मी निवास माहेश्वरी, रंगोली पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड, और अनुज अग्रवाल, अल्टुरिस्ट टेक प्राइवेट लिमिटेड।

0 Comments