Thursday, 08 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

“चण्डीगढ़ को सेना के हवाले करो”

Read in:Hindi

नरेंद्र मोदी टीम के महामंत्री मनोज ग्रोवर और एंटी करप्शन सोसाइटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने चण्डीगढ़ को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग भी उठाई, सांसद व महापौर से तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की मांग भी की

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : आज भी चण्डीगढ़ में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है। मनीमाजरा क्षेत्र में चण्डीगढ़ नगर निगम ने जलापूर्ति के लिए पानी के टैंकर लगाए थे लेकिन आज कई एरिया में टैंकर भी पानी सप्लाई नहीं कर रहे जिससे जनता में त्राहिमाम-त्राहिमाम है। मनीमाजरा, किशनगढ़ व पंचकूला आसपास के निवासियों को आने-जाने के लिए परेशानी हो रही है क्योंकि बापूधाम, शास्त्री नगर किशनगढ़ के पास मौजूद पुल टूट चुके हैं।

(SUBHEAD)नरेंद्र मोदी टीम के महामंत्री मनोज ग्रोवर व एंटी करप्शन सोसाइटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने प्रशासक से इन हालात में चण्डीगढ़ को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और यहां तुरंत जल आपूर्ति की बहाली सभी टूटी सड़कों व टूटे पुलों की तुरंत मरम्मत के लिए सेना से सहयोग लेने के लिए निवेदन किया है।

स्थानीय सांसद किरण खेर गायब हैं जबकि महापौर अनूप गुप्ता ने वर्तमान समस्या पर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि एक सप्ताह तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए जनता को सहयोग करना चाहिए। इन दोनों को तत्काल प्रभाव से अपने पद खाली कर देने चाहिए।

0 Comments