Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

हनुमंत धाम में जन्माष्टमी पर आयोजित किया गया कार्यक्रम हांडी फोड़

Read in:Hindi

25 बच्चों ने मिलकर 25 फुट ऊंची बंधी दूध, दही, मक्खन की हांडी को फोड़ कर अनोखे अंदाज में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे मंदिर प्रांगण में झूला लेते मनमोहक अंदाज़ में नज़र आए

(MOREPIC1)  आर के शर्मा/चंडीगढ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर 40 स्थित श्री हनुमंत धाम में महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवाडी के नेतृत्व में एक अनोखे अंदाज के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाया गया।

इस अवसर हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों और कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 25 फुट ऊंची डोर से बंधी दूध, दही, मक्खन की हांडी (मटकी जो कि गोटे किनारी, सितारे के साथ सुशोभित थी, को बच्चों ने एक दूसरे के कंधे पर चढ़ कर फोड़ दिया। यह दृश्य बहुत ही रोमांचकारी और उत्साहवर्धक था जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता अंत तक लगा रहा और उनकी टक टकी हांडी तोड़ने वाले पर लगी रही।

हांडी के टूटते ही पूरा मंदिर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के रसमयी जयकारो से गूँजमयी हो उठा। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को भगवान के जन्मदिन पर बधाई दी। सभा के सदस्यों व अन्य श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के सुंदर सुंदर भजन गाए और खूब नृत्य किया। इस अवसर पर श्री हनुमंत धाम को लाइट से खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। लड्डू गोपाल का आकर्षित व मनमोहक श्रृंगार कर उन्हें वस्त्र आभूषण से सजाया गया था। इस अवसर पर सभा के सदस्यों व अन्य श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के सुंदर सुंदर भजन गए और खूब नृत्य किया। इतना ही नही इस अवसर पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे मंदिर प्रांगण में झूला लेते मनमोहक अंदाज़ में नज़र आए।

इस अवसर पर सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी ने कहा कि यह दिन बहुत ही पवित्र होता है इसलिए इस दिन को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में सभा की पाल शर्मा, प्रेमलता, उषा सिंगल, कुमुद तिवाड़ी, अल्का जोशी, दीप्ति भारद्वाज, सुनीता आनंद, गायत्री देवी, सरला विशेष रूप से उपस्थित थे।