Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

प्रधानमंत्री मोदी के विजन और विचारों को हरियाणा ने पहनाया अमलीजामा

Read in:Hindi

मुख्य सचिवों के सम्मेलन में पीएम मोदी ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर रखे थे अपने विचार, हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री के इन विचारों को सबसे पहले धरातल पर उतारा

(MOREPIC1)चंडीगढ़ , फेस2न्यूज: 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और विचारों को अमलीजामा पहनाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजना लागू की है। दरअसल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित हुए मुख्य सचिवों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर अपने विचार रखे थे।

प्रधानमंत्री के इन विचारों को सबसे पहले हरियाणा सरकार ने जमीनी स्तर पर लागू करने की पहल की। इसी के साथ हरियाणा ड्रैगनफ्रूट के लिए एक विशेष योजना शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

ड्रैगन फ्रूट की बाजार में मांग और इससे होने वाली आमदनी को देखते हुए इस फल की खेती मुनाफे का सौदा है। बागों की स्थापना से पानी की भी बचत होगी होगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। इसलिए प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इस फ्रूट की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाए और उन्हें खेती में शुरूआती जरूरतों के लिए सब्सिडी आदि की व्यवस्था की जाए।(SUBHEAD)

इसी तर्ज पर हरियाणा में ड्रैगन फ्रूट के बाग के लिए 1,20,000 रुपए प्रति एकड़ के अनुदान का प्रावधान किया गया है। जिसमें पौधा रोपण के लिए 50,000 रुपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम (जाल प्रणाली) के लिए 70,000 रुपए प्रति एकड़ है। इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान की सुविधा का लाभ ले सकता है। किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट http://hortnet.gov.in पर जाकर आवदेन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों और सुझावों पर त्वरित एक्शन लिया हो, इससे पहले भी हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के हर एक सुझाव पर गंभीरता से कार्य करती रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने, जरूरतमंदों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाने, सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने और सिस्टम में अत्याधुनिक आईटी तकनीकों का इस्तेमाल कर योजनाओं के क्रियान्वयन में भी हरियाणा अग्रणी राज्य है।