Saturday, 24 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
खेल Trending

हिमाचल की जूनियर व सीनियर “सी” टीम विजयवाड़ा रवाना

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश की जूनियर एवं सीनियर सी योगासन खेल टीम छठी राष्ट्रीय स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  हमीरपुर से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता “योगासन भारत” द्वारा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के राज्य सचिव डॉ. विवेक सूद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से कुल 13 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 11 खिलाड़ी जूनियर वर्ग (14 से 18 आयु वर्ग) तथा 2 खिलाड़ी सीनियर सी वर्ग (45 से 55 आयु वर्ग) से चयनित हुए हैं।

टीम के साथ फीमेल कोच के रूप में संतोष ठाकुर (कुल्लू) तथा मेल कोच के रूप में ध्यान चंद भंडारी (शिमला) को जिम्मेदारी दी गई है। खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग से यशोवर्धन अत्री, निधि डोगरा, वंशिका ठाकुर (हमीरपुर), देवाशीष शौरी (कुल्लू), सिया शर्मा (सोलन), हार्दिक (मंडी), हरप्रीत कौर (ऊना), आनंद, अक्षित और साक्षी (सिरमौर), त्र्यंबक तिवारी (कांगड़ा) शामिल हैं। वहीं सीनियर सी वर्ग में रमेश कुमार (मंडी) और संतोष ठाकुर (कुल्लू) ने जगह बनाई है।

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के टेक्निकल डायरेक्टर अजय शर्मा ने बताया टीम की तैयारी के लिए 21 से 24 सितंबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी देखरेख कोच शशि डोगरा ने की। इस शिविर में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की बारीकियों पर प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में TSR टीम के हेड लकी वालिया की अहम भूमिका रही, जिन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी दृष्टि से तैयार करने में विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनोद ने स्पष्ट किया कि प्रदेश का यह एकमात्र योगासन खेल संघ है, जो हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और हिमाचल प्रदेश रजिस्ट्रेशन एक्ट 2006 के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत है और जिसे योगासन भारत से मान्यता प्राप्त है। “योगासन भारत” स्वयं भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है और भारतीय ओलंपिक संघ का सदस्य भी है।

उन्होंने कहा, संघ अथवा “योगासन भारत” द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र पूरे भारत में मान्य है। इससे खिलाड़ियों को खेल विभाग में पंजीकरण, खेल कोटे का लाभ, इंटरव्यू में अवसर तथा अन्य अनेक सरकारी एवं खेल सुविधाओं का लाभ मिलता है।

टीम को रवाना करते समय हमीरपुर जिला योगासन खेल संघ की अध्यक्ष स्वाति शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हमारे युवा व अनुभवी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं।

विनोद ने खिलाड़ियों व अभिभावकों से अपील की कि वे तथाकथित फर्जी व गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों के बहकावे में न आएं। ऐसे संगठनों के प्रमाणपत्र किसी भी विभाग में मान्य नहीं होते, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ ही राज्य का अधिकृत व मान्यता प्राप्त निकाय है, जो खिलाड़ियों को सही मंच, प्रमाणिक अवसर और उज्ज्वल भविष्य उपलब्ध करवाता है।

0 Comments