Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

दूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज

सुरेन्द्र चौहान/पंचकूला

पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए महिला विरुद्ध अपराधो में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु सभी अधिकारियों को आदेश दिए थे। जिसके तहत महिला थाना, पंचकूला पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह मामला पंचकूला निवासी एक महिला द्वारा दर्ज करवाया गया था, जिसमें महिला ने अपने पति पर शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने, दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक यौनाचार और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना, पंचकूला में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी युवक पंजाब का निवासी है और उसने वर्ष 2022 में पीड़िता से विवाह किया था। विवाह के एक वर्ष बाद ही, वर्ष 2023 में आरोपी ने एक अन्य महिला से शादी कर ली और दुबई चला गया। मामले में आरोपी की सास और ससुर के खिलाफ पहले ही चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की जा चुकी है।

(MOREPIC1)(SUBHEAD)पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी 1 मई को हवाई मार्ग से चेन्नई आने वाला है। इस सूचना के आधार पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक के दिशा-निर्देशों में महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा संधू और एएसआई सुदेश कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेन्नई भेजी गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 2 साल से फरार आरोपी को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाना, पंचकूला की इस सफल कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को कानून से बचने का अवसर नहीं मिलेगा। पंचकूला पुलिस महिला सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

डीसीपी हिमाद्रि कौशिक, ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। यह गिरफ्तारी हमारी टीम की सतर्कता, निरंतर प्रयास और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। आरोपी कितना भी चालाक हो या कितनी भी दूर क्यों न भाग जाए, हम उसे कानून के दायरे में लाकर रहेंगे। पंचकूला पुलिस हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताक़त और निष्ठा से काम कर रही है।