Thursday, 15 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं
चंडीगढ़ Trending

बच्चों को सही दिशा मिल जाए तो यह देश का भविष्य बन सकते है: काशवी गौतम

Read in:Hindi

उभरते खिलाड़ियों को केवल अपने खेल पर ही ध्यान देना चाहिए

सुरेन्द्र चौहान /चंडीगढ़

बच्चों को सही दिशा मिल जाए तो यह देश का भविष्य बन सकते है । यह कहना है इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाज एवं वुमैन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी काशवी गौतम का। काशवी गौतम ने यह शब्द मंगलवार को जीरकपुर में क्रेजी मॉन्कस गेमिंग जोन में जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते हुए कहे। इस मौके पर उनके साथ उनके पिता भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि क्रिसमस के मौके पर क्रेजी मॉन्कस की ओर इलाके जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस मौके पर क्रेजी मॉन्कस की ओर से इन बच्चों को क्रिसमस के तोहफे दिए गए और गेम भी खिलाई गई।

(SUBHEAD)काशवी ने बताया, जैसे ही उन्हें पता चला कि क्रेजी मॉन्कस जरूरतमंद बच्चों के लिए क्रिसमस का विशेष कार्यक्रम करने जा रहे है तो मैंने भी इन बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने का मन बना लिया। हर बच्चे में अपनी विशेषताएँ होती है। इन बच्चों को अगर सही दिशा मिल जाए तो यह बच्चे भविष्य में देश के लिए इतिहास बन सकते है।

उन्होंने उभरते युवा खिलाड़ियों को सीख देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को बाकी सब बातें छोड़ कर सिर्फ खेल पर ध्यान देना चाहिए। वहीं इस मौके क्रेजी मॉन्कस के डायरेक्टर अमित सिंह ने बताया कि क्रेजी मॉन्कस हर त्यौहार पर जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां मनाते रहते है। इस बार हमने काशवी से आग्रह किया तो उन्होंने खुशी खुशी बच्चों के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनाने स्वीकार किया। काशवी से मिलकर बच्चे बहुत खुश हुए। हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे।

0 Comments