Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादव

Read in:Hindi

श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में हज़ार से अधिक लोग जुटे, प्रतिभागियों को सहभागिता किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशन्स, चण्डीगढ़–हरियाणा द्वारा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली का आज आयोजन किया गया, जिसमें उपयुक्त निशांत कुमार यादव और क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी एवं श्री सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त संजय टंडन ने भी भाग लिया।

श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 की प्रवक्ता डॉ. सोनल चुघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 2 हज़ार से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। यह कार्यक्रम संस्था के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. आर.बी. खरब, महेश धीर, अजय शर्मा और आनंद यादव के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा।

इस अवसर पर भगवान श्री सत्य साईं बाबा के श्रद्धालु एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संजय टंडन भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

(SUBHEAD)हरियाणा एवं चंडीगढ़ श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर.बी. खरब ने बताया कि संगठन देशभर में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच एकता, शांति, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का दिव्य संदेश “लव ऑल, सर्व ऑल” और “हेल्प एवर, हर्ट नेवर” समाज को सही दिशा देने वाला है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने आयोजन की व्यवस्था और अनुशासन की जमकर सराहना की। बच्चों और युवाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें काफी उत्साह और आनंद मिला। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती रहे।

0 Comments