Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

एआईसीडीए की मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल ने जीएसटी, इनकम टैक्स, ट्रिप रजिस्टर, ट्रेड सर्टिफिकेट संबंधी जानकारी साझा की

Read in:Hindi

आरके शर्मा/चंडीगढ़

चंडीगढ़, मोहाली, खरड़ स्थित एआईसीडीए (AICDA) ) के सदस्यों की एक विशेष बैठक चंडीगढ़ के महासचिव गुरजीत सिंह (सोनू) की अगुआई में कार ट्रेंड्स मोहाली में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गणेश्वर जैन ने की।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)इस मौके पर एआईसीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल ने विशेष तौर पर शिरकत की। सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बुके प्रदान किए और सिरोपा देकर सम्मानित किया।

मीटिंग में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनबीर सिंह जी, खरड़ के उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा , चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, सोलन के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंवर और चंडीगढ़ के सहसचिव सन्नी भी मौजूद थे।

मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल ने अपने सभी पदाधिकारियों और मेंबर्स को जीएसटी, इनकम टैक्स, ट्रिप रजिस्टर, ट्रेड सर्टिफिकेट, भारत सरकार की नई गाइडलाइन जैसे मुद्दों के विषय में अवगत कराया।

0 Comments