Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

सीटीयू के चुनाव में शेर पैनल ने 576 वोटों से जीत हासिल की

Read in:Hindi

जीतने के बाद सीटीयू के निजीकरण व किलोमीटर स्कीम का डटकर विरोध करने का एलान

चण्डीगढ़ :चण्डीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के वार्षिक चुनाव में एक टर्म के बाद इस बार फिर से शेर पार्टी ने जोरदार वापसी की है। तीन वर्षों से लगातार जीत हासिल करती आ रही शेर पार्टी को पिछले वर्ष इंजन पार्टी से हार का सामना करना पड़ा था परन्तु इस बार इंजन पार्टी मतदाताओं का समर्थन हासिल नहीं कर सकी और चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (सांझा मोर्चा) के बैनर तले शेर पार्टी ने 576 वोटों से जीत प्राप्त की जबकि रेल इंजन को 551 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी मलकियत सिंह पपनेजा व उनकी टीम की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। उन्होंने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि शेर पैनल की ओर से जसवंत सिंह जस्सा ने प्रधान, गुलाब सिंह ने उपप्रधान, सतिंदर सिंह ने महासचिव और गुरप्रीत सिंह ने खजांची पद पर जीत हासिल की है।

जीत हासिल करने के बाद जस्सा प्रधान ने कहा कि सीटीयू के निजीकरण और किलोमीटर स्कीम में प्राईवेट बसें लेने का विरोध किया जाएगा। खाली पड़ी रैगुलर पोस्टों को भरने के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरशाही सीटीयू का निजीकरण करके और आउटसोर्स की तलवार कर्मचारियों पर लटका कर ठेकेदारी सिस्टम को बढावा दे रही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सीटीयू की 417 बसों का मंजुर शुदा फ्लीट जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि किलोमीटर स्कीम में खरीदी जा रही प्राईवेट बसों को बंद करके सरकारी बसों की खरीद की जाए व सीटीयू में खाली पड़ी सभी कैटागिरी की रैगुलर पोस्टें जल्द भरी जाएं।

0 Comments