Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के स्वर्ण जयंती समारोह में राज्यपाल पुरोहित ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चण्डीगढ़  

बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी, चण्डीगढ़ की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने की अवसर पर सम्मिलनी के पदाधिकारियों ने दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया, जो संस्था द्वारा संचालित बंग भवन, से. 35 में एवं टैगोर थिएटर, से. 18 में रखे गए थे।

पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे व संस्था के सदस्यों सुभाष देबनाथ, विभाष बर्मन, डॉ. एसके मित्रा, सुनिर्मळ चटर्जी, डॉ. अमित भट्टाचार्जी को उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष अनिंदू दास, महासचिव प्रबल स्याम व उपाध्यक्ष ( संस्कृति) भवानी पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें सरस्वती वंदना व शार्ट स्क्रिप्ट प्ले आदि का मंचन किया गया। सभी कलाकार बंगाली समुदाय से ही संबंधित थे। पहले दिन 30 जुलाई को टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन होगा जिसके तहत देवी वंदना, सप्त रथी बंगाली एवं बंगाली लोक संगीत व ओर्केस्ट्रा आदि की प्रस्तुति की गई।

दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम बंग भवन में रखे गए थे जिसमें सबसे पहले भवन में संस्था के 50 वर्षों के सफर को प्रदर्शित करती गोल्डन जुबली वॉल का उद्घाटन व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही अनाथालय व सीनियर सिटिज़न्स होम में चैरिटी के कार्य किये गए।

0 Comments