Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें
राष्ट्रीय Trending

आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू

अबोहर (राज सदोष)।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में , समाजसेवी करण गिल्होत्रा की सरपरस्ती में शहीदों की समाधि आसफवाला का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को दिसंबर में फाजिल्का के आसफवाला में होने वाले वार्षिक शहीदी दिवस समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी व शहीदों की समाधि समिति के प्रधान करण गिलहोत्रा और महासचिव प्रफुल्ल नागपाल शामिल रहे। उन्होंने राष्ट्रपति को आसफवाला युद्ध स्मारक के गौरवशाली इतिहास और शहीद जवानों के बलिदान से अवगत कराया। इस अवसर पर राष्ट्रपति को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपने के साथ आसफवाला समाधि की हस्तनिर्मित पेंटिंग और शहीदों की गाथा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भी भेंट की गई।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुझाव दिया कि आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि देश की युवा पीढ़ी वीर जवानों के बलिदान और देशभक्ति की भावना से परिचित हो सके तथा उनसे प्रेरणा ले सके।

करण गिलहोत्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के सुझाव पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आश्वासन दिया कि आसफवाला के इतिहास को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।