Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन
राष्ट्रीय Trending

विश्व भर में भारत को विश्वास के साथ देखा जा रहा है: रेल मंत्री वैष्णव

Read in:Hindi

राज सदोष/ अबोहर 

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन आबूरोड में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विश्व में बड़ा बदलाव है- परहित की भावना टूट चुकी है। सब स्वार्थ से आगे बढ़ रहे हैं। जिओ पॉलिटिकल दृश्य में भारत बड़ा स्तम्भ बनकर उभरा है। भारत को विश्वास के साथ देखा जा रहा है। भारत में जो आध्यात्मिक शक्ति है जो विश्व में कहीं देखने को नहीं मिलती है।

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस ग्लोबल समिट से एक मिशन लेकर लोग जाएंगे तो नए भारत का उदय दिखाई देगा। हम सब अपने धर्म की पूजा पद्धति का पालन करें, लेकिन दूसरे धर्मों का अनादर नहीं करेंगे।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूरी दुनिया आज आधुनिक तकनीकी विकास व आर्थिक विकास की तरफ बढ़ रही है। लेकिन दूसरी तरफ, धर्म, नस्ल, सीमा विवाद के रूप में इंसान, इंसान से लड़ रहा है। आज जितना धन हथियारों पर खर्च हो रहा है, वही शिक्षा, पर्यावरण में लगाएं तो हमें शांति मिलेगी। हम आज संकल्प लें कि संवाद को युद्ध से ऊपर रखेंगे। मानवता को राजनीति से ऊपर रखेंगे। 

0 Comments