Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

सिंगापुर में आयोजित होने जा रही एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप 2022 में पंजाब की जसविंदर भी करेगी प्रदर्शन

Read in:Hindi

नई दिल्ली से अखिलेश बंसल की रिपोर्ट

सिंगापुर में 3 से 10 सितंबर तक को आयोजित होने जा रही एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप 2022 के लिए भारत की नेट बॉल महिला टीम आज दिल्ली से रवाना हुई है।

यह जानकारी नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह ने दी है।

नेटबाल प्रोमोशन एसोसिएशन रजि पंजाब के महासचिव करण अवतार कपिल एडवोकेट ने हर्ष व्यक्त करते बताया है कि एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही महिला टीम में 12 महिला खिलाड़ी हैं जिनमें पंजाब की खिलाड़ी जसविंदर कौर जोकि पंजाब पुलिस में तैनात है, इस महिला खिलाड़ी ने भारत में आयोजित हुई कई चैंपियनशिपों में भाग लिया है और शानदार मेडल हासिल कर प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है।(SUBHEAD)

गौरतलब है कि जो 12 महिला खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई है उसमें पंजाब की जसविंदर कौर के अलावा टीम कप्तान सोनम, वॉइस कप्तान मेघना बी सी, कीरती, रुचि, सूर्य सांगवान, ऐश्वर्या पुथलम कैटू कुज़ीहिप्पारंबिल, कुशी कुमार, सुनयना, मनीषा, विभा कुमारी, सुहानी टक्कर, कोच सुमन कौशिक, असिस्टेंट कोरच विवेक कुमार सेन, मैनेजर विक्रम आदित्य रेडी बोडा भी शामिल हैं।

एडवोकेट कपिल ने   पूरी टीम को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम स्वर्ण पदक लेकर ही वापस लौटेगी ।