Friday, 23 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व
खेल Trending

गतका खेल को भी केंद्र के समन्वय से साईं सेंटर मस्तुआना साहिब में लाया जाएगा-ढींडसा

Read in:Hindi

• शिरोमणि समिति जल्द ही 25 और कोचों की भर्ती करेगी -लोंगोवाल • अंडर-19 में ओवरऑल चैंपियनशिप फिरोजपुर की टीम ने जीती

मस्तुआना साहिब : राज्य के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि अन्य खेलों की तरह गतका खेल को भी केंद्र सरकार के सहयोग से मस्तुआना साहिब स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में लाया जायेगा ता कि गतका खिलाड़ी उच्च स्तरीय खेल तकनीक और अच्छी कोचिंग भी प्राप्त कर सकें।

(MOREPIC1)वह आज यहां अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मस्तुआना साहिब में चल रही चार दिवसीय गतका चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली कला को प्रतिस्पर्धी खेल और आत्मरक्षा की कला के रूप में विकसित करने की जरूरत है, ताकि इस खेल का प्रचार-प्रसार किया जा सके और इसे पूरी दुनिया में फैलाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने गतका खेल की समृद्धि के लिए गतका एसोसिएशन को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

इसी बीच आज अंडर-19 गतका मुकाबलों के फाइनल में फिरोजपुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया जबकि बठिंडा की टीम ने दूसरा और मोगा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर गतका सोटी व्यक्तिगत मुकाबलों में फिरोजपुर ने पहला, होशियारपुर ने दूसरा, नवांशहर व लुधियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।(SUBHEAD)

गतका सोटी टीम इवेंट में फिरोजपुर ने पहला, बठिंडा ने दूसरा, फरीदकोट व पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह व्यक्तिगत फ्री सोटी स्पर्धाओं में पटियाला ने पहला, बठिंडा ने दूसरा, मोगा और अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह फ्री सोटी टीम इवेंट प्रतियोगिता में फिरोजपुर ने पहला, मोगा ने दूसरा, पटियाला व बठिंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गतका चैंपियनशिप के तीसरे दिन के सत्र के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल विशेष मेहमान और शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जत्थेदार रामपाल सिंह बाहिनीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गतका खेल की समृद्धि के लिए अच्छे प्रयास कर रही है और भविष्य में जल्द ही लगभग 25 और गतका कोचों की भर्ती कर प्रत्येक जिले में एक कोच को गतका प्रशिक्षण के लिए लगाया जाएगा। इस अवसर पर अकाल कौंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैरा व उपस्थित खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों व परिषद सदस्यों ने शिरोमणि कमेटी की इस पहल की सराहना की।

इस मौके पर भाई लोंगोवाल और भाई बहनीवाल ने भरोसा दिलाया कि शिरोमणि कमेटी गतका एसोसिएशन पंजाब को हर संभव सहयोग देगी। इससे पहले जिला गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह बालियां ने अतिथियों का स्वागत किया और जसवंत सिंह खैरा ने अतिथियों और विजेता टीमों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मस्तुआना साहिब के प्राचार्य डॉ. गीता ठाकुर, साईं केंद्र प्रभारी प्रेम सुख, गुरजंट सिंह दुग्गां, मास्टर भूपिंदर सिंह, गमदुर सिंह खैरा, सियासत सिंह गिल, हाकम सिंह किसनगढ़िया, चरनजीत सिंह सिद्धू, मनजीत सिंह चंगाल, काला सिंह खैरा, कुलदीप सिंह डडरियां, बिंदर सिंह डडरियां, सुपिन्दर सिंह सारों, मनप्रीत सिंह लौंगोवाल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 Comments