Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
चर्चा Trending

कथा के दूसरे दिन इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए

Read in:Hindi

सोमवार सुबह 5 बजे सेक्टर 20 से निकाली जाएगी प्रभात फेरी

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज / चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे है।

आज दूसरे दिन विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कथा वर्णन में कथा के माध्यम से मयूर लीला करके सभी भक्तों को बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए। इस मयूर लीला के दौरान आयोजक समिति के बहुत से सदस्यों ने मयूर रूप में नृत्य करते हुए आज वह नजारा प्रस्तुत किया, जो बरसाना की मोर कुटी पर देखने को मिलता है।

मोर कुटी के दृश्य, जिसमें ठाकुर जी किशोरी जी को मनाने के लिए मयूर का रूप धारण करके आए थे, आज वो कथा सुनाई और उसके दर्शन करवाए। इस मौके बहुत से भक्तों ने नाच गाकर आनंद लिया-

गायक बी प्राक ने बताया कि कल सुबह प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जा रहा है। जो सुबह 5 बजे सेक्टर 20 चंडीगढ़ से चलकर पूरे शहर को कवर करेगी। इसमें हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए नशे से बचाने के लिए एक कार्यक्रम रखा है, जिसमें महाराज जी युवाओं को संदेश देंगे। उसके बाद शाम की कथा सबंधित मीटिंग भी वहीं होगी। उसके बाद कल रात को एक विशेष सभा चलेगी, जिसमें वृंदावन से बाबा चित्र विचित्र जी विशेष संकीर्तन करके भगतों को भाव विभोर करेंगे।

उन्होंने बताया कि कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, मान सरोवर, पालना मनोरथ, सांझी उत्सव, विजय दशमी, रास गरबा आदि उत्सव भी मनाए जा रहे है। यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से इस कथा आयोजन का परिवार सहित आनंद मानने की अपील की।

More Images

(MOREPIC1