Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सव

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर।

श्री राम शरणम् परिवार की ओर से स्थानीय मलोट रोड पर स्थित श्री राम शरणम् मंदिर में वीरवार सांय श्री राम नवमी उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रातः स्मरणीय पूज्य स्वामी श्री सत्यानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा रचित पवित्र एवं पावन पाठ अमृतवाणी का पारायण किया गया। उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने संसार में सुख-शांति के लिए सामूहिक रूप से मौन रहकर प्रार्थना की।

मुख्य सेवक मदनलाल भालोठिया ने पूज्य गुरूजनों व प्रभु श्री रामचन्द्र जी के चित्रों पर चंदन तिलक लगाया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रों व श्री राम नवमी पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हुए सभी के खुशहाल जीवन हेतू प्रार्थना की। स्वामी श्री सत्यानंद सरस्वती जी द्वारा रचित रामायण में से राम जन्म प्रसंग पढ़ा गया। श्री तुलसीदास जी द्वारा लिखित रामायण में से भी श्री राम जी के जन्म का सामूहिक पाठ किया गया।

रेखा चावला, अंकुश धवन, निधि अरोड़ा, सरोज सेठी, ऊषा, श्याम सुन्दर सचदेवा, बबली नागपाल, पूनम चोपड़ा, सुरेश बेदी, मेधा भालोठिया, डा जसवंत सिंह, जगदीश कुक्कड़, दीपाली राजोरिया, अरूणा भालोठिया, कांता बठला ने भगवान श्री राम जी के आदर्शमयी जीवन प्रसंगों से प्रेरित सुमधुर भजनों से वातावरण राममय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।