Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्री श्याम संकीर्तन करके मनाया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

खाटू श्याम महिला मंडल, सैक्टर 7 द्वारा यहाँ स्थित रामलीला ग्राउंड में गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 7 के सहयोग से देवउठनी एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से श्री श्याम संकीर्तन करके मनाया गया। इस अवसर अखंड ज्योत,भव्य दरबारऔर खाटू श्याम बाबा जी का अलौकिक श्रृंगार फूलों से किया गया।

श्री श्याम संकीर्तन मे गुणमानकर्ता आकाश शर्मा प्रेम (चण्डीगढ़) एंड पार्टी द्वारा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्री श्याम संकीर्तन के उपरांत आरती कर 56 भोग का प्रसाद और भंडारा वितरित किया गया।