Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई कार्यक्रम से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेलमय वातावरण बना है। वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आहवान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक, खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और ओलम्पिक खेलों में जीत कर आएगा राज्य सरकार की ओर से उसे 5 लाख रूपए प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भी केरियर होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश इस आयोजन में एक नया इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रदेश खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अद्भुत कार्यक्रम होगा। प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश आगे रहे इसलिए यहाँ के खिलाड़ी अभी से प्रेक्टिस करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खूब खेलो और जीतो।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश खूबसूरत और विविधताओं से भरा हुआ है। प्रदेश को महाकाल का भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की युवा शक्ति को साथ लेकर यंग इंडिया से स्पोर्टस इंडिया बनाने में लगे हुए हैं।(SUBHEAD)

मुख्यमंत्री श्री चौहान और खेल मंत्री के प्रयास से बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। केन्द्र सरकार मिशन खेलो से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेलो इंडिया पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ेंगे। यह एक इतिहास रचेगा।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हम जीरो से हीरो बन रहे हैं। भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना खेलों को गाँव-गाँव पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को लॉच किया। उन्होंने मशाल (स्मार्ट टॉर्च) को रवाना किया। आकाश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश देने के लिए लेजर प्रदर्शन हुआ और वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।