Saturday, 26 September 2026
Breaking News
पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां
जीवन शैली Trending

स्टफ्ड इडली और चाप पकौड़ा खाने के शौकीनों केे लिए कृष्णा फूड्स ने खोला आउटलेट

Read in:Hindi

(MOREPIC1)मोहाली: हेल्थी और हाइजेनिक खाने पीने के शौकीन लोगों की पसंद को ध्यान में रख यहां फेज 07 में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर “कृष्णा फूड्स” नाम से आउटलेट खोला है। फूडी और स्वास्थ्यवर्धक खाने के शौकीनों को आउटलेट पर शुद्व शाकाहारी खाने के साथ साथ साउथ इंडियन खानों का जायका भी चखने को मिलेगा। जिसमे इंडियन फ़ूड सहित स्टफ्ड इडली और चाप पकौड़ा खाने के शौकीनों को आकर्षित करेगा।

कृष्णा फूड्स की संचालिका सीमा रानी और सह संचालक उनके पति मुकेश कुमार ने बताया कि इस आउटलेट को आमजन से लेकर खाने पीने के शौकीन की पसंद और सुविधा के नजरिए से तैयार किया गया है। यहां लोग शुद्घ शाकाहारी लजीज खानों के साथ साथ साउथ इंडियन जायकों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो यहां पर 15 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी से बचाव के सारे मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

सीमा ने बताया कि उनके आउटलेट पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर उपलब्ध रहेगा। उनके यहां साउथ इंडियन व्यंजनों पर मुख्यतः फोकस रहेगा, जिसमे उनकी विशेषता स्टफ्ड इडली है, जिसमे पनीर स्टफ्ड इडली, स्प्रोउट स्टफ इडली और स्टफ मसाला इडली है। डोसा में फिल होने वाला मसाला भी मौके पर ही तैयार किया है। उनके यहां सांबर मसाला भी उनकी विशेषता है, दूसरे इसके जैसा स्वाद और कहीं नही मिलेगा। इसके अलावा सोया चाप पकौड़ा है, जो और कहीं नही मिलता बल्कि सिर्फ और सिर्फ उनके आउटलेट पर ही उपलब्ध है।

मुकेश कुमार ने बताया कि उनके आउटलेट की इन सबके अलावा एक विशेषता यह है कि किसी भी फ़ूड आइटम में इस्तेमाल फ़ूड आयल सिर्फ 02 बार ही इस्तेमाल किया जाता है । होम डिलीवरी के लिए जोमैटो और स्विग्गी के साथ टाई अप है।