Thursday, 04 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
खेल Trending

महाराजा अग्रसेन ट्रॉफी : अखिल भारतीय लड़कों अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का 50वां संस्करण 20 अक्टूबर से पंचकूला , डेराबस्सी ,चंडीगढ़ में

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पिंकी सैनी /डेराबस्सी

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा महाराजा अग्रसेन ट्रॉफी के लिए 50वां अखिल भारतीय लड़कों अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट टी.डी.एल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला (हरियाणा), आई.वी.सी.ए क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी, बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, यू.टी.,इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी  में 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में हमारे एशिया क्षेत्र की श्रीलंका, नेपाल, हैदराबाद, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, विदर्भ, दिल्ली,उत्तरांचल ,उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा की कुल 15 लड़कों अंडर-17 क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह 31 अक्टूबर को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में होगा।

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) अध्यक्ष सुरिंदर गोयल और महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) का मुख्य उद्देश्य इस टूर्नामेंट के आयोजन के माध्यम से जूनियर क्रिकेटरों को निखारना और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों/पिछड़े/गरीब खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और विदेशी व अंतर्राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ बड़े मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) 2005 से पिछले 21 वर्षों से हरियाणा और पूरे भारत में जमीनी स्तर पर जूनियर पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट के खेल के प्रचार और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक पंचकूला, हरियाणा , डेराबस्सी
मे सभी बाहरी टीमों जिसमें अंतर्राष्ट्रीय श्रीलंका और नेपाल क्रिकेट टीमें के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था और स्थानीय परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा।

टूर्नामेंट के सभी मैच सफेद गेंद और रंगीन पोशाक से खेले जाएंगे इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को दो पूलों में विभाजित किया जाएगा सभी टीमें कम से कम 4 लीग मैच खेलेंगी और प्रत्येक पूल की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल फाइनल चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट के सभी मैच 20 अक्टूबर से टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला, आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड और इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी और बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ टर्फ विकेटों पर खेले जाएंगे फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह 31 अक्टूबर को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में होगा।

टूर्नामेंट के सभी मैच 25-25 ओवर के खेले जाएंगे बीसीसीआई योग्य अंपायर, स्कोरर तकनीकी अधिकारियों के साथ क्रिक हीरो साइट पर ऑनलाइन स्कोरिंग होगी। टूर्नामेंट के आयोजन महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार हर मैन ऑफ द मैच अवार्ड, विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर साथ में क्रिकेट उपकरणों के साथ पुरस्कार भी हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) आयोजन समिति द्वारा दिए जाएंगे।