Thursday, 19 November 2026
Breaking News
विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत
खेल Trending

महाराजा अग्रसेन ट्रॉफी अंडर-17 बालक टूर्नामेंट : खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे शुभारम्भ

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़

हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं कानून मंत्री श्री गौरव गौतम 28 अक्टूबर (मंगलवार) शाम टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में 50वीं अखिल भारतीय श्री महाराजा अग्रसेन ट्रॉफी अंडर-17 बालक टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे. उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. यह जानकारी हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार ने मंत्री से भेंट के बाद साझा की.

अमरजीत कुमार के अनुसार आगामी 50वें अखिल भारतीय अंडर-17 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 15 टीमें अपनी भागीदारी की पुष्टि करेंगी। टूर्नामेंट टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला, आई.वी.सी. ए. क्रिकेट ग्राउंड और इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी और बीबीएन क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़ में खेला जाएगा। अमरजीत कुमार के अनुसार, नेपाल, श्रीलंका, बिहार, दिल्ली, उत्तरांचल, पंजाब, विदर्भ, महाराष्ट्र, हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा से कुल 15 अंडर-17 बालक क्रिकेट टीमें भाग लेंगी

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) का मुख्य उद्देश्य इस टूर्नामेंट के आयोजन के माध्यम से जूनियर क्रिकेटरों को निखारना और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों/पिछड़े/गरीब खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और विदेशी व अंतर्राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ बड़े मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) 2005 से पिछले 21 वर्षों से हरियाणा और पूरे भारत में जमीनी स्तर पर जूनियर पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट के खेल के प्रचार और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

टूर्नामेंट के सभी मैच टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला, आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड और इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी और बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ टर्फ विकेटों पर खेले जाएंगे फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह 31 अक्टूबर को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में होगा।

टूर्नामेंट के सभी मैच 25-25 ओवर के खेले जाएंगे बीसीसीआई योग्य अंपायर, स्कोरर तकनीकी अधिकारियों के साथ क्रिक हीरो साइट पर ऑनलाइन स्कोरिंग होगी। टूर्नामेंट के आयोजन महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार हर मैन ऑफ द मैच अवार्ड, विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर साथ में क्रिकेट उपकरणों के साथ पुरस्कार भी हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) आयोजन समिति द्वारा दिए जाएंगे।

0 Comments