Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

महिला सुंदरकांड सभा ने 32 फुट के पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान जी को सवा 11 फुट की इको-फ्रेंडली राखी बांधी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  आर के शर्मा/चंडीगढ़  

महिला सुंदरकांड सभा (रजि) चंडीगढ़ द्वारा रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर सेक्टर 40 स्थित श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी, दक्षिण मुखी हनुमानजी की कलाई में सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में सवा 11 फुट की इको फ्रेंडली राखी वैदिक मंत्रों के उच्चारण द्वारा बांधी गयी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर शहरवासियों को बधाई भी दी।

इस अवसर पर महिलाओं में सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ऊषा सिंगला, सुनिता आनंद, कुमुद तिवाड़ी,दीप्ति भारद्वाज, अलका जोशी, गायत्री, सरला व अन्य महिलायें भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी ने कहा कि हनुमानजी की इस भव्य राखी को बनाने में दो सप्ताह का समय लगा है।

यह सवा 11 फुट सुंदर ईको फ्रेंडली राखी थर्माकोल, गत्ता, कलर पेपर, गोटा, धागा, किनारी व सजावट के साथ हाथों से बनाई गई सुंदर राखी से सजावट के साथ बनाई गई है तथा इसमें मोती जड़ित कंगन लटकाये गए हैं।

कार्यक्रम के उपरांत हनुमानजी की भव्य आरती की जाएगी।