Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी पूजा बख्शी का मेयर ने किया सम्मान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चंडीगढ़

अपने लिए तो सब जीते हैं, जिंदगी का असली लुत्तफ और सुकून तो दूसरों के लिए जीने से मिलता है। ऐसे ही व्यक्तित्व की धनी हैं पूजा बख्शी, जिसने बचपन से ही समाज सेवा को अपना लिया था।

पूजा बख्शी स्कूल, कॉलेज के दिनों में भी समाज सेवा के लिए जानी जाती थी। पिछले पांच वर्ष से वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 45 चंडीगढ़ नाम से एनजीओ चला रहीं पूजा के नाम एक और अवार्ड जुड़ गया है।(SUBHEAD)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूजा बख्शी को चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर श्रीमती सरबजीत कौर ने रविवार के उनकी समाज के प्रति सोच और सेवा भावना को लेकर उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

पूजा बख्शी की एनजीओ चंडीगढ़ में सिलाई , एजुकेशन सेंटर , फ्री राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा जागरूकता शिविर का आयोजन भी गाह बेगाहे करती रहती हैं।

पूजा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने जगतपुरा गांव में गरीब बच्चों के लिए मुफ्त इंग्लिश स्पीकिंग सेंटर, महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर ,लड़कियों के लिए फ्री ब्यूटी कोर्स , का शुभारंभ किया है।

पूजा बख्शी का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और बच्चों को शिक्षित करने के किए जीवन भर भर ऐसे ही समाज के प्रति अपने संकल्प को पूरा करने के लिए काम करती रहेंगी।

0 Comments