Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

जन हित सर्वोपरि मानते हुए अहम भूमिका निभाये मीडिया : संजय द्विवेदी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   राज सदोष/अबोहर/मांउट आबू:

ज्ञान सरोवर आबू पर्वत में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभाग द्वारा आयोजित मीडिया सम्मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधन करते हुए भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि मीडिया को सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाजिक बुराईयों को उजागर करना चाहिये। देश के विकास में अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन के लिये स्वतंत्रता पूर्व की पत्रकारिता के आदर्श सामने रखने होंगे। जनता का हित सर्वोपरि मानते हुए हम मौलिक अधिकारों की रक्षा का दायित्व निभायें।

सोशल मीडिया के प्रसार की चुनौतियों की चर्चा के साथ प्रो. द्विवेदी ने बापू गांधी के तीन उपदेशों को नया रूप देते हुए कहा कि यदि ना बुरा टाईप करो, ना लाईक करो और ना ही शेयर करो का सिद्धांत अपनायेंगे तो सोशल मीडिया अपने आप सुधर जायेगा।

चंडीगढ से आई सिमोनी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यांगन अकादमी खडगपुर से आये कलाकारों ने श्री गणेश वंदना से किया जबकि औपचारिक उदघाटन में गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किये।
मीडिया प्रभाग के मुख्यालय समन्वयक शान्तनू भाई ने स्वागत संबोधन में कहा कि हमारा नारा स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन है। हमारा विश्वास है कि आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने से कई समस्याएं अपने आप सुलझ जाती है। मूल्यानिष्ठ मीडिया विश्व परिवर्तन में अहम भूमिका निभा सकता है।

बफरिंग मीडिया टैक्रोलॉजी मुंबई के सह संस्थापक व निदेशक अमित वाधवानी ने कहा कि भारत में सोशल मीडिया हर घर पर हावी हो रहा है जबकि चीन में आधी आबादी सोशल मीडिया से वंचित है। न्यूज चैनलों में समाचार प्रस्तुति के साथ लोग मंनोरंजन की उम्मीद करने लग पड़े हैं।(SUBHEAD)

ऐसे अनेक स्थानीय स्तर के समाचार पत्र उभर कर आ रहे हैं जिनमें 90 प्रतिशत तक पेड न्यूज होती है और लोग उससे भ्रमित हो जाते हैं। न्यूज चैनलों पर राजनीति हावी हो रही है। लेकिन हमारी मान्यता है कि मीडिया के पास जो जादुई शक्ति है उसका सदुपयोग होना चाहिये।

इंडिया टूडे दूर संचार संस्थान के निदेशक डा. धु्रव ज्योति पाटी ने कहा कि कोरोना काल में मीडिया ने सरकार और जनता के बीच पुल का काम करते हुए बढिया भूमिका निभाई। डिजीटल मीडिया की चुनौतियों के बावजूद प्रिंट मीडिया को लोकतंत्र के विकास में संवेदनशील भूमिका निभाते रहना चाहिये।

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व बालीवुड अभिनेता संग्राम सिंह ने कहा कि सकारात्मकता के मार्ग पर चलकर मीडिया राष्ट्र विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष करूणा भाई व ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त प्रमुख डा. निर्मला दीदी ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेंट की।