Friday, 21 August 2026
Breaking News
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब
मनोरंजन Trending

मुर्दा बोले कफ़न फाड़े

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

एक एंकर है। टीवी पर कुछ न कुछ बोलना होता तो बोलती है। अब एक डिप्लोमा करके बेचारी को नौकरी मिली है। नहीं तो बेरोजगारों या फिर हमारे एक आदिल की जुबान में बोलें तो कॉकरोचों की कतार में खड़ी होती। अब उसकी मजबूरी है कि जो भी टेलीप्रॉन्पटर पर लिखा आ जाए वह तो उसे पढ़ना ही है। इत्तेफाक यह है कि उसके आका तो बेचारे स्कूल गए ही नहीं। वे भला क्या जाने कैसे पढ़ा और पढ़ाया जाता है। कभी स्कूल के आगे पीछे से जाते हुए कुछ अलफ़ाज़ कान में पड़ गए होंगे। इनके लिए वही काफी हैं। अब ऐसे विद्वान नेताओं को डिप्लोमा होल्डर एक ” विदुषी” मिल गई।

इन्हें लगा कि इस महिला से अधिक पढ़ा लिखा तो कोई होगा ही नहीं। और यह महिला अगर 1987-88 के ज़माने में होती तो कोई उसे स्ट्रिंगर भी नहीं रखता।

पत्रकारिता के नाम पर तलवे चाटना इनकी फितरत है। एक और महिला ऐंकर हैं उसने तो विपक्ष को धमकी दे डाली कि विपक्ष जितनी आलोचना सरकार की करेगा वो उतनी सरकार की तारीफ़ करेंगी। अब क्या पत्रकार भांड मिरासी वाला काम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे?

खैर, जो भी हो ऐसे अजूबों को अगर आप गम्भीरता से न लें तो ऐसे लोग मनोरंजन का बड़ा साधन हैं। जिस तरह नाटकों में किसी विदूषक की भूमिका वही भूमिका के लोग निभाते हैं। और अगर हम इन्हें पूरी तरह से नाकार दें तो ये लोग मदारी के सिवा और कुछ भी नहीं हैं। इन लोगों के पास झूठे आंकड़ों के अलावा और कुछ नहीं होता। तो इन्हें चीख चीख कर बोलने दी जिये पर उनकी किसी बात पर ध्यान मत दें। बजुर्गों ने सही कहा है कि ” मुर्दा बोले कफ़न फाड़े “।