Saturday, 19 September 2026
Breaking News
उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन 
पंजाब Trending

श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति

अखिलेश बंसल, बरनाला

हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पर अगस्त के पहले सप्ताह से शुरु होने जा रही पावन यात्रा को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) कार्यालय से बरनाला के प्रसिद्ध धार्मिक संगठन ‘बरनाला लोक सेवा दल (भारतीय लोक सेवा दल)’ को श्री नैना देवी जी के नवरात्रि उत्सव के दौरान निशुल्क मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 14 अगस्त से 22 अगस्त तक निशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप लगाने की अनुमति दी है। ईमेल द्वारा प्राप्त हुए इस स्वीकृति पत्र के तुरंत बाद सेवा दल द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। यह जानकारी सेवादल के अध्यक्ष संजीव शर्मा और प्रवक्ता बाल कृष्ण बाली ने दी है। गौरतलब हो कि जिला बिलासपुर स्थित श्री नयना देवी धाम पर पहुंचते श्रद्धालुओं की सहूलियत के मद्देनजर बरनाला की दो प्रसिद्ध लंगर कमेटियां वर्षों से मेडिकल शिविर और लंगर भंडारे का प्रबंधन करती आ रही हैं।

नियमों का पालन करने दिए दिशा-निर्देशः

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र संख्या नंबर: एचएफडब्ल्यू-बीएलएस(पीएच)-12/18-III-13686-89 के अनुसार ‘बरनाला लोक सेवा दल (भारतीय लोक सेवा दल)’ को श्री नयना देवी धाम पर मेडिकल हेल्थ कैंप लगाने को लेकर कुछ नियमों का पालन भी करना होगा। सूचना के तौर पर इस पत्र की प्रति निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मिशन निदेशक, एनएचएम, हिमाचल प्रदेश, शिमला-9. और श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को भी अग्रेषित की गई है।

35 साल से निभाई जा रही सेवाएः

‘बरनाला लोक सेवा दल (भारतीय लोक सेवा दल)’ के अध्यक्ष संजीव शर्मा और प्रवक्ता बाल कृष्ण बाली ने बताया कि देवभूमि हिमाचल के जिला बिलासपुर स्थित श्री नयना देवी धाम पर पहुंचते श्रद्धालुओं की सहूलियत के मद्देनजर उनके सेवा दल द्वारा वहां सरकारी विश्राम घर के पास वर्षों से मेडिकल शिविर का प्रबंधन किया जा रहा है। जिसमें एमडी डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी होते हैं। कैंप में पहुंचते मरीज का निरीक्षण और उन्हें दी जाती सभी दवाएं बिल्कुल निशुल्क दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बेहतरीन सेवाएं निभाने पर बिलासपुर के विधायक राम लाल ठाकुर द्वारा बरनाला को भी विशेष सम्मान मिला था। इसी तरह पंजाब के बरनाला की दूसरी संस्था ‘श्री नयना देवी लंगर ट्रस्ट (पंजीकरण नंबर 0239)’ है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ता ने बताया कि उनके ट्रस्ट की ओर से भी वर्षों से कौंलां वाला तालाब (रामपुर झज्जर) के पास लंगर भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। ‘श्री नयना देवी लंगर ट्रस्ट’ के सेवादार आज 1 अगस्त की सुबह लंगर भंडारे की सामग्री से भरे ट्रक लेकर श्री नयना देवी धाम पहुंच जाएंगे और वहां पहुंचते ही लंगर वितरण की व्यवस्था शुरु कर देंगे। सत्तपाल सत्ता ने लोगों से अपील की है कि देवभूमि पर प्लास्टिक के लिफाफे और किसी भी किस्म की गंदगी फैलाना, हुल्लड़बाजी करना वर्जित हैं। इसका विशेष ध्यान रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।

मेडिकल हेल्थ कैंप के लिए यह बतायीं शर्तें:-

1. किसी मरीज की विफलता/जटिलता/मृत्यु से उत्पन्न होने वाले किसी भी मुकदमे की जिम्मेदारी पूरी तरह से चिकित्सा अधिकारियों और संबंधित संस्थानों की होगी।

2. हिमाचल प्रदेश शिमला के स्वास्थ्य सेवा निदेशक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कानून और निर्देशों के अनुसार शिविरों का संचालन करना होगा।

3. शिविर के समापन पर की गई प्रक्रिया संबंधित विस्तृत रिपोर्ट, अन्य दस्तावेजी/चित्रित साक्ष्य शिविर/स्थल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से सत्यापित करवाने के बाद अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करने होंगे।

4. संगठन/गैर-सरकारी संगठन किसी भी प्रकार की आकस्मिक क्षति होने पर किसी भी प्रकार के भुगतान का दावा नहीं करेगा और न ही किसी भुगतान का हकदार होगा।

5. किसी भी सेवा के लिए संगठन किसी रोगी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

7. मेडीकल हेल्थ कैंप, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, श्री नयना देवी जी, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

8. कैंप आयोजक संगठन, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम का कोई उल्लंघन नहीं करेगा।